न्यूज़11 भारत
रांची डेस्क: राजधानी रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का आयोजन किया जाना है. भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में अभ्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 1 सितंबर 2026 से होगा. यह भर्ती रैली 12-13 दिनों तक चलेगी. इसके लिए अभ्यार्थियों की रात 12 बजे से ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी. इसके मद्देनजर भर्ती स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग, जेनरेटर बैकअप, एलइडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इंटरनेट सुविधा, स्वच्छता एवं हाइजीन-सैनिटेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: रांची: सुबह-सुबह कोकर में मर्डर, बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या