खराब मौसम के आगे बेबस विमान! रांची से दो फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

Mansi Kumari

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी थे इस फ्लाइट में सवार<br/><br/>

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में आज सुबह खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला. तेज हवाओं, बारिश और कम दृश्यता के कारण एयर इंडिया की दो महत्वपूर्ण उड़ानों को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1047 को खराब मौसम के कारण कोलकाता भेज दिया गया. इसी तरह दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1244 भी खराब मौसम की चपेट में आ गई. रांची के आसपास प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए इस विमान को भी कोलकाता डायवर्ट किया गया. इस दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित यात्रियों में शामिल रहे. वे जिस विमान में सवार थे, उसे भी मौसम की खराब स्थिति के कारण कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा.

यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव पर मंथन तेज, तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने दूसरे दिन भी की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात