न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ मंगलवार को आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना मोरहाबादी के बाबू वाटिका में जारी है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी बापू वाटिका में धरना स्थल पर गांधीजी के प्रतिमा के समीप बैठे. धरने में आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद हैं. विधानसभा मार्च में लाठी चार्ज के खिलाफ यह धरना आयोजित किया गया है.
धरने पर बैठने के बाद सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने घिनौना काम किया है. सरकार का आचरण अच्छा नहीं रहा. सभी परीक्षाओं में गलत हुआ है. सुदेश महतो ने सरकार से CBI जांच की मांग की है.
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए. आजसू अब इसे राज्य व्यापी आंदोलन करने की तैयारी में है. आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों के साथ आजसू पार्टी है. आज उनका नैतिक समर्थन और मनोबल बढ़ाने के लिए धरना स्थल पर गया.
यह भी पढ़ें: रांची की पुरानी विधानसभा के पास पुलिस और एबीवीपी कार्यताओं के साथ झड़प, पुलिस ने अब तक रखा है संयम