न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र के बांसारूली गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को शिकायत पत्र सौंपा गया है. शिकायतकर्ता आवेदिका ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है .
सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि 29 जून 2026 को आयोजित आमसभा के दौरान आंगनबाड़ी सेविका के चयन में नियमों की अनदेखी की गई. आरोप है कि चयन प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर पक्षपातपूर्ण तरीके से निर्णय लिया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि चयनित अभ्यर्थी को लेकर गांव में असंतोष है तथा चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं. बीडीओ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चयन प्रक्रिया को रद्द करते हुए फिर से आमसभा आयोजित कराने की मांग की है .
यह भी पढ़ें: पलामू के चैनपुर में आत्महत्या के दो अलग-अलग प्रयास, एक रिम्स रेफर, दूसरे की हालत स्थिर