बढ़ती महंगाई के बीच बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होगी नई दरें

News11 Bharat,Pramod Kumar,

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:   बहरागोड़ा अंतरराज्यीय बस पड़ाव परिसर में रविवार (14 जून) को बहरागोड़ा बस ओनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पप्पू राउत ने की. इसमें बहरागोड़ा से संचालित विभिन्न बसों के मालिकों, प्रतिनिधियों एवं विभिन्न रूटों के एजेंटों ने भाग लिया.

बैठक में डीजल, यूरिया, टायर तथा बसों के अन्य स्पेयर पार्ट्स की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण बस संचालन में आ रही कठिनाइयों पर गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण बस व्यवसाय आर्थिक दबाव में है और वर्तमान किराए पर संचालन करना मुश्किल हो गया है.

लंबी चर्चा एवं विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जून 2026 से बहरागोड़ा से संचालित सभी बसों का किराया बढ़ाया जाएगा. बैठक का संचालन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष झुना साव ने किया. इस दौरान सभी रूटों के लिए नया किराया चार्ट भी पारित किया गया.

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल, यूरिया, टायर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. ऐसे में बस सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने और व्यवसाय को बनाए रखने के लिए किराया वृद्धि का निर्णय लेना आवश्यक हो गया था.

 20 जून 2026 से लागू नया किराया:       

# Route Fare
1 गोपीवल्लभपुर – टाटा (नॉन एसी) ₹180
2 गोपीवल्लभपुर – टाटा (एसी) ₹200
3 फेको – टाटा ₹170
4 दारीसोल – टाटा ₹160
5 जगन्नाथपुर – टाटा ₹150
6 बहरागोड़ा – टाटा ₹130
7 महूली – टाटा ₹120
8 केरुकोचा – टाटा ₹110
9 पिताजुड़ी – टाटा ₹100
10 कोकपाड़ा – टाटा ₹90
11 मुलीसोले – टाटा ₹80
12 घाटशिला – टाटा ₹70
13 गालूडीह – टाटा ₹60
14 चाकुलिया – टाटा ₹100
15 चित्रेश्वर – टाटा ₹150
16 कुमारडुबी – टाटा ₹160
17 बरनकुंडा – टाटा ₹170
18 मानुषमुरिया – टाटा ₹130

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि लोकल अथवा शॉर्ट डिस्टेंस यात्रा के लिए प्रत्येक दो स्टॉपेज के बीच न्यूनतम किराया ₹20 अनिवार्य होगा

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू सिंह, सचिव कौशिक माइती (बाच्चू), सह-सचिव गौतम लेंका, पंकज साहू सहित विभिन्न बसों के मालिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इनमें राज साहा, गोपाल पंडा, शंकर पंडा, तलविंदर सिंह, स्वरूप कुमार दास, सत्यबान तरदई, टीनू भोल, तरुण कुमार महापात्रा, तरुण कुमार मिश्रा, चीकू सिंह, बिमान जाना तथा टाटा से आए एजेंट डी.एन. सिंह, श्रीकांत सीट और राकेश दुबे शामिल थे.

इसके अलावा सुखदेव गोप, राहुल गुप्ता, संतोष खंडेलवाल (सौरव), मोनू कुंडू, जयंत दास, उमा रानी राणा, अजय कुमार सिंह, अतीम कुमार भोल, राजू गोप, मो. रफी, शशांक एवं जिरेंदु शॉ समेत अन्य सदस्यों ने हस्ताक्षर कर इस निर्णय पर अपनी सहमति जताई.

 यह भी पढ़ें: उग्रवाद प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस का सघन सर्च अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा