अन्य

BIg B Romantic Viral Video: अमिताभ बच्चन हुए इस महिला पर फिदा! वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल...

BIg B Romantic Viral Video: सोनी टीवी फेमस शो KBC (कौन बनेगा करोड़पति) के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। एक्टर अमिताभ बच्चन का बतौर होस्ट यह 16वां सीजन है। शो में कई महिलाएं आती है, लेकिन कभी बिग बी का ऐसा अंदाज नहीं देखा। Read More: Bigg Boss 19 Contestants: जानिए ‘बिग बॉस 19’ में किन – किन सेलेब्स की हो रही है एंट्री! दरअसल, शो का पहला प्रोमो जारी हो चुका है, और प्रोमों में देखा जा सकता है बिग बी एक महिला कंटेस्टेंट से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। और गया इतने सालों में पहली बार ऐसा हुआ जब एक्टर किसी से फ्लर्ट कर रहें हो अब ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

कौन है वो महिला जिनसे बिग बी कर रहे फ्लर्ट..

कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग एपिसोड में अगली कंटेस्टेंट के रुप में हॉस सीट पर नासिक की विजय चड्ढा नजर आएंगी। विजय अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं।  

प्रोमों का वीडियो वायरल...

विजया ने अमिताभ बच्चन से कहा कि- ‘आप मिले नहीं सर मुझे, देखो 25 साल लगा दिए। जबाव देते हुए एक्टर ने कहा कि कि - 'हां ये तो हो गया' फिर विजय ने एक गाना गया - 'ये कहां आ गए हम..' यह गाना भी अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिला का है।

आगे प्रोमो में देखा गया कि -

विजय की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी सीट से उठते हैं और हॉट सीट पर बैठी विजय को पानी का गिलास और नैपकिन देते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने विनम्रता से कहा, “ये लीजिए, अपना होंठ पोंछ लीजिए।” लेकिन जैसे ही वे नैपकिन वापस लेने की कोशिश करते हैं, विजय ने हंसी-मजाक के अंदाज में उन्हें देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा ये नैपकिन मैं अपने साथ ले जाऊंगी।

बिग बी ने कहा-

“नहीं, नहीं, लाइए...बहुत कम अवसर मिलता है कि महिला के होंठों का…” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती है। और बिग बी की बातें सुनकर विजय भी शरमा जाती हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन नैपकिन लेकर अपनी जेब में रख लेते हैं।

मजेदार डायलॉग का आदान-प्रदान...

विजय हंसते हुए कहती हैं,-

“सर, जया जी ने आपकी जेब चेक नहीं करेंगी?”

इस पर अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया,

“कभी हो ही नहीं सकता ऐसा। चेक भी किया तो बोल देंगे कि नाम साफ कर के रखा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का इतिहास..

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति पहली बार साल 2000 में ऑन एयर हुआ था। उसके बाद दूसरे सीजन को आने में चार साल का वक्त लगा। दूसरा सीजन साल 2005 में आया था, जिसके होस्ट अमिताभ बच्चन ही थे।तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया। सीजन चार से अब तक अमिताभ बच्चन शो के होस्ट हैं।