राज्य में पहली बार लगेगा कृषि व्यापार मेला, 16 - 18 जून तक मोरहाबादी मैदान में होगा आयोजन 

Ark Sahuliyar

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में पहली बार 16 - 18 जून तक कृषि व्यापार मेला का आयोजन होगा. कृषि व्यापार मेला का आयोजन मोरहाबादी मैदान में होगा. मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. किसानों के साथ व्यापारी, उद्योग जन और वैज्ञानिकों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास है. अब राज्य में बड़े कृषि उपक्रमों का उपयोग होगा. 50 से अधिक वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे. वहीं किसानों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा. इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें- गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजान को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया सम्मानित, पढ़ाई का भार उठाने की बात कही