मनोहरपुर राउरकेला रेलखंड पर रायकापाट के समीप ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

घायल महिला को सीआरपीएफ के एंबुलेंस से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर राउरकेला रेलखंड के शनिवार की देर रात पोल संख्या 379/20 रायकापाट के समीप  ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर हो गई है.घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ, सीआरपीएफ,और स्थानीय पुलिस के द्बारा घायल महिला को सीआरपीएफ के एंबुलेंस से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की सुबह लगभग आठ बजे भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया है.वृद्ध महिला के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है.

परिजनों ने बताया कि चक्रधरपुर गांव जारिका पो केरा गांव के सुमती देवी है जो रायगढ़ में पूजा-अर्चना कर चक्रधरपुर इतवारी ट्रेन से लौट रही थीं, शौचालय जाने के लिए गई थी, लेकिन वापस अपने सीट पर नहीं आईं. रविवार की सुबह रेलवे कर्मचारी कीमैन ने पेट्रोलिंग के समय वृद्ध महिला को देखा और इसकी सूचना मनोहरपुर स्टेशन मास्टर को दी. घटना की जानकारी मिलने पर मनोहरपुर स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, जराईकेला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ने घटना स्थल से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.

यह भी पढ़ें: 10 लाख मुआवजे के साथ भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के आश्वासन के बाद चतरा में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम  60 घंटे बाद हटा