झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता वीरेंद्र यादव के आवासीय कार्यालय कुरसे में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

Pramod Kumar,News11 Bharat,

बैठक में विस्थापित प्रभावित रैयत संघ का गठन किया गया

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  भुरकुंडा के कुरसे में बेरोजगारी, विकास एवं विस्थापितों के मुद्दे पर चर्चा किया गया. साथ ही पीवीयूएनएल कंपनी द्वारा छाई धूल के ट्रांपोर्टिंग में फ़ैल रहे प्रदुषण एवं फॉर लाईन रोड में गिर रहे क्लिंकर से हो रहे दुर्घटना पर रोष व्यक्त किया गया. भुरकुंडा संगम सीसीएल उत्खनन खुली खदान  आरए मीनिंग कंपनी में स्थानीय विस्थापित बेरोगारों को रोजगार से जोड़ने. भुरकुंडा लोकल सेल अभिलम्ब खोलने, सीसीएल के सीएसआर द्वारा बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, स्कूल ले जाने और लाने के लिए बस कि व्यवस्था आदि मुद्दों गंभीर रूप से चर्चा की गयी.

बैठक में विस्थापित प्रभावित रैयत संघ का गठन किया गया. जिसमे अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव गणेश बेदिया सर्व सहमति से चुना गया.  इस बैठक में नकुल सिंह, मुकेश यादव, पप्पू यादव, राकेश यादव, अनु यादव, पुरन बेदिया, सतीश यादव, दीपक प्रजापति, गोविन्द सोनी, जगदीश मुंडा, राजेंद्र तुरी, गुलाब करमाली, राकेश सिंह, कमेटी का अगला बैठक 28/06/2026 दिन रविवार को कुरसे पंचायत भवन में प्रता: 07:00 बजे रखी गई.

यह भी पढ़ें: परिवार अस्पताल में था, चोरों ने मौके का फायदा उठाकर दिया चोरी को बड़ी वारदात को अंजाम