सरायकेला के आशीष कुमार बने दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के CEO, विधायक चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

News11 Bharat

सरायकेला के आशीष कुमार दास को दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के कृष्णापुर गांव निवासी आशीष कुमार दास को दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है. इस बड़ी सफलता पर विधायक चंपाई सोरेन ने आशीष कुमार दास को बधाई दी है. 

चंपाई सोरेन ने कहा कि "गाँव के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा प्रारंभ करने वाले आशीष आज ना सिर्फ सरायकेला, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस को उनके दूरदर्शी लीडरशिप, इनोवेशन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा नई तकनीक के प्रति लगाव का लाभ मिलेगा".

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास का विपक्ष पर हमला, कहा- NEET पर आवाज उठा रहे हैं तो JPSC पर क्यों नहीं?