RSS कार्यालय पर हमला मामले में ATS की जांच में खुलासा, साजिश के तार पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से जुड़े होने की आशंका

Ark Sahuliyar

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला मामले में ATS की जांच में खुलासा हो रहा है. हमले की साजिश के तार पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला मामले में ATS की जांच में खुलासा हो रहा है. हमले की साजिश के तार पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि मामले में रांची पुलिस ने अमन अंसारी, सैफ अंसारी और सायन सुजान को गिरफ्तार किया है. मामले में केस को टेकओवर करते हुए एटीएस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. पूछताछ में आवेश राजपूत उर्फ राणा और शहजाद उर्फ भट्टी का नाम सामने आया है.

जांच में सामने आया कि कांटाटोली के एक होटल के कमरा नंबर-202 को कथित ‘वार रूम’ बनाया गया था. आरोपियों ने यहीं पेट्रोल बम तैयार किए थे और यहीं से पूरी साजिश रची गई थी. हमले का वीडियो बनाकर कथित हैंडलर्स को भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है. पुलिस के अनुसार हमले के बाद कानपुर और फिर लखनऊ जाने की योजना थी. होटल के तौलिये और पट्टे का इस्तेमाल कर पहचान छिपाई गई थी. कई डिजिटल साक्ष्य, कॉल लॉग और चैट रिकॉर्ड एजेंसियों के रडार पर हैं. 

यह भी पढ़ें- ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार