जांच के लिए RSS दफ्तर पहुंची ATS की टीम, खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज 

Ark Sahuliyar

आरएसएस दफ्तर पर हमले की जांच में एटीएस ने अपनी जांच तेज कर दी है. एटीएस की टीम जांच के लिए आरएसएस दफ्तर पहुंची है.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के आरएसएस दफ्तर में पेट्रोल बम से हमला मामले में एटीएस की जांच तेज हो गई है. केस को टेकओवर करने के बाद एटीएस की टीम आरएसएस दफ्तर पहुंची और तमाम चीजों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. 

रांची के आरएसएस दफ्तर में 16 जून को पेट्रोल बम से हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन इसके तार काफी लंबे हैं. जिसे लेकर ये केस अब एटीएस के हवाले किया गया है. डीजीपी के निर्देश के बाद केस की जांच एटीएस के जिम्मे दी गई है. 

आज एटीएस की टीम RSS दफ्तर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. एटीएस के द्वारा आरएसएस दफ्तर के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. खास तौर से जिन रास्तों का इस्तेमाल आतंकियों ने आने-जाने के लिए किया था. 

यह भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिन मामले में पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर अगली सुनवाई 25 जून को