पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान लालपुर थाना के ड्राइवर को कुचलने का प्रयास! तेज रफ्तारकार ने लिया चपेट में

News11 Bharat,Pramod Kumar,

तेज रफ्तार कार ने पुलिस के ड्राइवर को मारी टक्कर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को रूटीन चेकिंग करना भारी पड़ गया. सरल चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने लालपुर थाने के चालक को अपने चपेटे में ले लिया जिससे चालक जख्मी हो गया. आनन फानन में चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक का इलाज चल रहा है. दरअसल, मोरहाबादी मैदान के पास लालपुर थाने का गश्ती दल चेकिंगअभियान चला रहा था, इसी दरम्यान एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आती है जिसे रुकने का इशारा पुलिस के जवान करते हैं, लेकिन गाड़ी रुकने के बजाय पुलिस के चालक राजेश यादव को टक्कर मार फरार  हो जाती है. टक्कर के कारण राजेश यादव घायल हो जाते हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाता जाता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गाड़ी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में युवक ने घरेलू विवाद में की आत्महत्या, बेडशीट से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच