प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डराने की कोशिश! प्रतुल शाह देव बोले- ‘सीएम आवास घेराव से पूर्व पेलेट गन से तैनात थी पुलिस’

Dipali Kumari

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा घेराव के पूर्व पेलेट गन से तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर नियुक्त किया गया था.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राजधानी रांची में छात्र बीते 16 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच कल शनिवार को ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्त्ता और छात्र मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. इस दौरान कल पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच काफी खींचतान देखने को मिली. अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि कल सीएम आवास घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पेलेट गन चलाने की तैयारी थी. विधानसभा घेराव के पूर्व पेलेट गन से तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर नियुक्त किया गया था.

झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए दमन और खौफ का सहारा ले रही है. राजधानी रांची के सड़कों पर कल के छात्रों के विधानसभा घेराव के पूर्व पेलेट गन से तैनात पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया था. यह छात्रों को डराने की कोशिश लग रही है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किसी तरह के बल का प्रयोग किया गया, तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी. 

प्रतुल शाह देव ने राहुल गांधी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी यहां पेलेट गन पर कुछ कहेंगे या नहीं, दिल्ली में तो आपने पेलेट गन का खूब विरोध किया था. 

इसे भी पढ़ें: बेसहारा मां-बेटी की मदद को आगे आई साहिबगंज पुलिस, टेंट-राशन से लेकर बेटी की पढ़ाई तक का किया इंतजाम