न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के कारागारों में अधिकारियों द्वारा सत्ता के बल पर महिलाओं के व्यवस्थित यौन शोषण, पूर्व की शिकायतों को रफा-दफा करने की साजिश तथा वर्तमान राज्य सरकार के संरक्षण में पनप रहे आपराधिक गठजोड़ के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने एवं दोषियों को जेल भेजने की मांग की है. पहले काराधीक्षक (कुमार चंद्रशेखर) पर गंभीर आरोप लगा है. अब जेलर लवकुश कुमार के करतूतों को पत्र के माध्यम से उजागर किया.


ये भी पढ़ें- विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात