बाघमारा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के बाघमारा से बड़ी खबर सामने आ रही है. बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआतांड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हरिणा मोड़ पर सड़क जाम कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआतांड़ के पास हुआ. तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बाघमारा में नहीं थम रहा है भू धसान का सिलसिला, आंगनबाड़ी भवन और एक पीडीएस दुकान हुआ क्षतिग्रस्त