न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क: हेसला जीटी रोड एनएच-19 के सर्विस रोड किनारे आज शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश यादव के रूप में हुई है. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव के पास उसकी बाइक भी मिली है.
इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-19 जाम कर दिया. मौके पर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे, जिसके बाद जाम खुल गया, लेकिन ग्रामीण अभी भी मौके पर डटे हैं और मामले के त्वरित उद्भेदन की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची है.
इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड पुलिस के 9 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IG शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान