बहरागोड़ा: कस्तूरबा की छात्राओं ने समझा खाकी का काम, कैसे आपातकाल में 'डायल 112' बनेगा मददगार

Pramod Kumar,News11 Bharat,

दौरान बहरागोड़ा पुलिस ने बच्चियों के साथ दोस्ताना माहौल बनाकर उन्हें पुलिसिंग की व्यवस्था से जोड़ा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बाल सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बहरागोड़ा की छात्राओं को शनिवार को स्थानीय थाने का भ्रमण कराया गया. इस दौरान बहरागोड़ा पुलिस ने बच्चियों के साथ दोस्ताना माहौल बनाकर उन्हें पुलिसिंग की व्यवस्था से जोड़ा. कार्यक्रम में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चियों को आपातकालीन सहायता सेवा 'डायल 112' की कार्यप्रणाली समझाई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना झिझक मदद ले सकें. इसके अलावा छात्राओं को उनके मौलिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों और ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति बेहद सरल भाषा में जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उन्हें निडर होकर समाज में आगे बढ़ने का संदेश दिया और अंत में उनके बीच चॉकलेट बांटकर इस शैक्षणिक विजिट को यादगार बनाया.

यह भी पढ़ें: करंज पुलिस ने जागरूकता अभियान को तहत विद्यालय को कानून, साइबर सुरक्षा व कुरीतियों के प्रति किया जागरूक