प्रभात कुमार/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवम खनिज (विकास एवम विनिमयन)संशोधन बिल 2026 विषय को लेकर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई. इस बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन समेत तमाम केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे. जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्र के इस संशोधन बिल को झारखंड राज्य के विकास को अवरूद्ध करने वाली केंद्र की षड्यंत्रकारी तानाशाही प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि हमे सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार है, हमारे जिले के लाखों नेता एवं कार्यकता इस तानाशाही संशोधन बिल के खिलाफ अपने पारंपरिक हथियारों तीर धनुष भाले गड़ासे के साथ सड़कों उतारकर आर्थिक ना की बंदी भी करेंगे.
वही केंद्रीय सचिव सह बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने इसे राज्य सरकारों पर केंद्र सरकार द्वारा जबरन थोपा जा रहा काला कानून बताया साथ ही कहा की लड़कर झारखड़ लिया अब लड़कर अपना हक अधिकार लेंगे.
इधर घाटशिला सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग शांति पूर्वक जीने पर भरोसा रखते है परन्तु जब जब हमारी अस्मिता पर कोई प्रहार करता है तब तब हमने आंदोलन का रुख अपनाया है और विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है .
यह भी पढ़ें: राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 4 अवैध चुलाई भट्ठियां की गईं ध्वस्त