अवैध लॉटरी के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 2700 टिकटों के साथ विक्रेता गिरफ्तार

Ark Sahuliyar

अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लॉक मोड़ के समीप छापेमारी कर एक लॉटरी विक्रेता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लॉक मोड़ के समीप छापेमारी कर एक लॉटरी विक्रेता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2700 पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद कर जब्त किए हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर गांव निवासी मोती रंजन राणा के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में बहरागोड़ा थाना में कांड संख्या 44/2026 दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.