न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छोटापारुलिया गांव निवासी युवक धीरेंद्र मोहन साऊ गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र अपनी बाइक से बहरागोड़ा से आडंग गांव स्थित स्कूल के लिए निकला था, तभी बाला एंड सोन्स के पास वह इस दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की 1033 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, युवक की नाजुक और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर व उच्च स्तरीय इलाज के लिए पी आर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया.