बहरागोड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष पर कैंप का शुभारंभ

Ark Sahuliyar

बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले एक महीने के विशेष जागरूकता कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले एक महीने के विशेष जागरूकता कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और पूर्णापानी की मुखिया पानसोरी हाँसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस विशेष अवसर पर उपस्थित आम जनता और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर ही जनसंख्या में स्थिरता लाई जा सकती है, जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है. इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्र के आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.