बहरागोड़ा: वरिष्ठ शिक्षक मनोरंजन पांडा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा  प्रखंड क्षेत्र के इंचड़ाशोल निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मनोरंजन पांडा का 3 जून 2026 को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही शुक्रवार को शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्वर्गीय पांडा गंडानाटा मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे. अपने शिक्षकीय जीवन के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान रहा. वे एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ मिलनसार, समाजसेवी एवं विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे. उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया था. उनके निधन से बहरागोड़ा अंचल ने एक अनुभवी शिक्षक, मार्गदर्शक और समाजसेवी को खो दिया है. क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है. मनोरंजन पांडा के निधन से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा.