चैनपुर क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई बकरीद की नमाज़, गले मिलकर दी एक-दूसरे को बधाई

Pramod Kumar,News11 Bharat,

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर अंचल क्षेत्र में आज ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार बेहद शांति, अकीदत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रुख करने लगे. सुबह ठीक 6:00 बजे से ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ, जहाँ देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं.थाना क्षेत्र के बरवेनगर, चैनपुर और जमगाई सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई. नमाज़ संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी.

इस मौके पर त्योहार की खुशियाँ साझा करते हुए सदर शकील खान ने चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जो क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल रही. इस दौरान जावेद खान, फरीद खान और आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे.त्याहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. चैनपुर और कुरूमगड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

विभिन्न संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी.मौके पर तैनात मुख्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी चैनपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई राजेंद्र मंडल, एएसआई बासुदेव सेवईया, नंदू कुमार. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूर्ण शंकर भगत, कनीय अभियंता संदीप तिवारी और अंचल निरीक्षक नरेंद्र सेठ मुस्तैद रहे. वही ​कुरूमगड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसआई संजय उरांव, दंडाधिकारी एटीएम आशीष अनूप मिंज और बीपीआरओ रामहलोहन साहू संभाले हुए थे.समाचार लिखे जाने तक पूरे थाना क्षेत्र से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. चारों तरफ शांति का माहौल है और लोग हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में नवयुवक शिव भक्तों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शरबत