पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने आदिवासी विधायकों को लिखा पत्र, परिसीमन के खिलाफ 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान रैली

Dipali Kumari

बंधु तिर्की ने आदिवासी एकता महाजुटान रैली के संबंध में राज्य के सभी आदिवासी विधायकों को पत्र लिखा है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आदिवासी एकता महाजुटान रैली के संबंध में राज्य के सभी आदिवासी विधायकों को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन के खिलाफ सभी आदिवासी विधायकों को एकजुट होकर रैली में शामिल होने का आग्रह किया है. 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 1 बजे से आदिवासी एकता महाजुटान रैली प्रस्तावित है.

पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ आयोजित की जाएगी. उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होकर आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: BREAKING: CM हेमंत की घोषणा के बाद रद्द हुई  21 परीक्षाएं, 23 परीक्षाओं के जांच के आदेश, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट