टीपीसी के नाम पर धमकी देने तथा लेवी मांगने वाले अभियुक्त आरोपी को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ark Sahuliyar

उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम पर धमकी देने तथा लेवी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

न्यूज़11 भारत 
बड़कागांव/डेस्क:
बड़कागांव थाना में मिले आवेदन प्राप्त पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बड़कागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम पर धमकी देने तथा लेवी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बड़कागांव पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय कांडतरी निवासी प्रवीण कुमार पिता तालेश्वर महतो लोगों को फोन में टीपीसी के नाम लेवी का मांग करता था तथा लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था. इसको लेकर बड़कागांव थाना कांड संख्या 123/26 तथा धारा 308(3)/308(4)/61 बीएनएस एवं 17 सीएलए एक्ट का मामला दर्ज कर करवाई की गई. कार्रवाई में अभियुक्त अपराधी के पास से प्रयुक्त मोबाइल को भी जप्त की गई है. कार्रवाई में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह,एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास के अलावा पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थें.

यह भी पढ़ें- खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ 'मास्टर' गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 6 जिंदा गोलियां बरामद