न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को आज हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके द्वारा अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया.