त्वरित कार्रवाई करते हुए खोया मोबाइल लौटाकर बरवाडीह पुलिस ने जीता भरोसा, मोबाइल पाकर व्यक्ति हुआ खुश

Pramod Kumar,News11 Bharat,

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक सुभाष साहू को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने से सुभाष साहू के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया.

जानकारी के अनुसार सुभाष साहू का मोबाइल कुछ दिन पूर्व कहीं गुम हो गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अनुराग कुमार के निर्देश पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की. तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की.

मोबाइल बरामदगी अभियान में एसआई एस.एन. ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बरामद मोबाइल को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके मालिक को सौंप दिया गया.इस अवसर पर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य सामान गुम होने पर तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर उसे बरामद किया जा सके.बरवाडीह पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से आम नागरिकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: कल्याणपुर गांव में जनसंपर्क अभियान, थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं