बसिया: पंचायत सहायक पर फर्जी हाजिरी का आरोप, ग्रामीणों ने गुमला पंचायती राज विभाग से की जांच और कार्रवाई की मांग

Pramod Kumar,News11 Bharat,

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

गुमला/बसिया: बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में प्रशासनिक अनियमितता और पंचायत सहायक के कामकाज को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने पोकटा पंचायत की पंचायत सहायक अर्चना कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंचायती राज विभाग, गुमला को एक लिखित आवेदन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

डेढ़ साल गायब रहने के बाद वापसी पर उठे सवाल

विभाग को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत सहायक अर्चना कुमारी पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से अपने कार्यों से पूरी तरह अलग (अनुपस्थित) थीं. लेकिन कुछ समय पहले उन्हें स्थानीय मुखिया और पंचायत सचिव की आपसी सहमति से दोबारा पंचायत के कार्यों में शामिल कर लिया गया, जो कि नियमों के खिलाफ है.

रजिस्टर में फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का आरोप

ग्रामीणों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि अर्चना कुमारी की अनुपस्थिति के दौरान जितेन्द्र नायक* नामक व्यक्ति द्वारा पंचायत सहायक उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) में उनकी फर्जी उपस्थिति दर्ज की जाती थी. इतना ही नहीं, उनकी गैर-मौजूदगी में पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और सरकारी कार्यों का संचालन भी गलत तरीके से किया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि इस घालमेल के कारण पोकटा पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नये पंचायत सहायक के चयन की मांग
ग्रामीणों ने पंचायती राज विभाग से मांग की है कि-

पहले भी हो चुकी है शिकायत, पर कार्रवाई सिफर

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी. लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे भ्रष्ट तत्वों के हौसले बुलंद हैं. अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस बार ग्रामीणों की मांग पर क्या एक्शन लेता है.

यह भी पढ़ें: एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक में बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश, भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई