बसिया: सुशील कुमार होता उर्फ पप्पू बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

News11 Bharat,Pramod Kumar,

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क:  लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने बसिया के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार होता को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने दी बधाई
सुशील कुमार होता को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने की सूचना मिलते ही बसिया कांग्रेस प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी जाहिर की. कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उज्जवल कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुशील कुमार होता के प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र की आवाज सीधे सांसद महोदय तक मजबूती से पहुँचेगी.

जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा: सुशील कुमार होता

इस मौके पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि सुशील चंद्रा होता ने कहा"सांसद सुखदेव भगत जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा. क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या से सांसद महोदय को समय-समय पर अवगत कराया जाएगा."
 
उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए आगे कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों और आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी.

प्रखंड स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए वे लगातार काम करेंगे. इस दौरान बसिया प्रखंड के कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ संयुक्त विशेष अभियान, भारी मात्रा में बीड़ी पत्ता जब्त