विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: 15 जून से 26 जून तक नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को बेरमो प्रखंड कार्यालय में बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी के संयुक्त तत्वावधान में नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया जंहा सर्वप्रथम सभी उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप शपथ ली.
इस मौके पर बेरमो प्रखंड विकाश पदाधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए नशा का दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. आगे उन्होंने खास कर युवा पीढ़ी जो देश के भविष्य है. उन्हें नशा से दूर कैसे रहे इस पर चर्चा करते हुए विशेष अभियान चलाने की बात कही जिसके तहत बेरमो प्रखंड अंतर्गत आने वाले कॉलेजों एवं विद्यालयों में जाकर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान चलाने एवं किसी भी विद्यालय के 100 मीटर परिधि के अंदर नशे से जुड़ी चीजों की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी है.
नियम तोड़ने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही! वंही इस दौरान बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि नशा नाश का द्वार है. इसलिए इससे सदैव बचने की जरूरत है साथ उन्होंने कहा कि स्वंय तो नशा मुक्त रहना है और दुसरे को भी नशा मुक्त रहने के लिए सदैव प्रेरित करना तभी हम सब का नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न