भजनिया–हैदरनगर सड़क निर्माण कार्य धीमा, तीन दर्जन से अधिक किसानों का मुआवजा अब भी लंबित

News11 Bharat,Pramod Kumar,

सड़क परियोजना से प्रभावित तीन दर्जन से अधिक किसानों का भूमि अधिग्रहण मुआवजा पिछले करीब डेढ़ माह से लंबित है

न्यूज11  भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत भजनिया–हैदरनगर सड़क निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है. करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद आधे से अधिक कार्य अभी भी बाकी है. जानकारी के अनुसार करीब 9.5 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है.सड़क परियोजना से प्रभावित  तीन दर्जन से अधिक किसानों का भूमि अधिग्रहण मुआवजा पिछले करीब डेढ़ माह से लंबित है. इससे बिरधवर, गाजी बिहरा, कोल्हुआ, सोनबरसा, कबरा खुर्द, परता और कबरा कला सहित कई गांवों के किसान प्रभावित हैं. किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि का वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.स्थानीय लोगों में चर्चाये है कि निर्माण एजेंसी को समय पर भुगतान नहीं मिलने से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है. इसके कारण परियोजना की रफ्तार धीमी हो गई है.ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द मुआवजा राशि का वितरण कराने और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके.

यह भी पढ़ें: भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनल वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती, जंतर-मंतर अब खाली!