प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: गुमला जिले के भरनो प्रखंड के डोम्बा पंचायत अंतर्गत अम्बोवा गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिछले एक महीने से बच्चों का मध्याह्न भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है. गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण माता समिति की रसोइये धुएं के बीच भोजन बनाने को मजबूर हैं.
रसोइया तीरथमुनी देवी और बंधनिया उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से गैस नहीं मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी होती है. विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 212 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और 8 शिक्षक कार्यरत हैं.
प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय बैठा ने कहा कि मध्याह्न भोजन का संचालन संयोजिका द्वारा किया जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष से विद्यालय को किसी तरह का फंड नहीं मिलने से विद्यालय संचालन में परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें: खलारी: पहली ही बारिश में बह गया दो पुलों का डायवर्सन, घरों और खेतों में पानी से तबाही