न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गये छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रांची आ रहे हैं. भूपेश बघेल के साथ अजय शर्मा भी रांची आएंगे. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल शनिवार दोपहर को रांची आयेंगे. बता दें कि भूपेश बघेल को कांग्रेस ने शुक्रवार को द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया गये है. उनके साथ अजय शर्मा भी कांग्रेस के झारखंड के पर्यवेक्षक बनाए गये हैं.
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है
यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज जुटेगा 'कॉकरोचों का झुंड'! प्रदर्शन के लिए CJP ने बनाए हैं अजीबो-गरीब नियम!