भुरकुंडा: पटेल नगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया योग दिवस 

Ark Sahuliyar

भुरकुंडा पटेल नगर में एसएससी कैंपस में अनमोल बचपन प्ले स्केल में नन्हे मुन्ने सितारों के द्वारा योग दिवस मनाया गया.

सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क:
भुरकुंडा पटेल नगर में एसएससी कैंपस में अनमोल बचपन प्ले स्केल में नन्हे मुन्ने सितारों के द्वारा योग दिवस मनाया गया. 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष में विभिन्न स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास मेडिटेशन और योग के लाभ पर चर्चा का आयोजन किया जाता है. प्रत्येक वर्ष विश्व में योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है और यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनता है.

 इस अवसर पर स्कूल कॉलेज सरकारी संस्थान पार्क एवं अन्य स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास हर्ष उल्लास से मनाया जाता है. इस अवसर पर अनमोल बचपन प्ले स्कूल  में योगासन में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन ,एवं विभिन्न आसनों के साथ प्राणायाम और ज्ञान का अभ्यास कराया गया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग 
इसके तहत स्कूलों में बच्चों को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया. 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल में योग दिवस 20 जून को मनाया गया. संस्था के निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में की गई और 2026 का यह 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है.  योग शब्द का अर्थ है जोड़ना या एकताबद्ध करना, अर्थात यह शरीर और मन का मिलन का प्रतीक है. योग परंपरा को महर्षि पतंजलि ने योग सूत्रों के माध्यम से व्यवस्थित किया. संयुक्त राष्ट्र ने इसे सामूहिक आकर्षक को मान्यता देते हुए 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में 69वें अधिवेशन में से पेश किया और इसका समर्थन 175 देशों ने किया और पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया. 

इस बार मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के मेजबानी कोलकाता कर रहा है. इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग, जो विश्व भर में जीवन भर स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने पर ध्यान देने पर जोर देती है. अनमोल बचपन प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समय बच्चों में एक अलग से उत्साह दिखा नन्हे मुन्ने सितारे ने पूरे उत्साह और जोश के साथ योग अभ्यास में भाग लिया और बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया. नन्हे मुन्ने सितारों के लिए एक नया अनुभव था संस्था के निर्देशक अवधेश कुमार सिंह  ने बच्चों से नियमित योग करने के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है. योग से शरीर स्वस्थ रहता है और एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. 

अवसर पर नन्हे मुन्ने सितारों के बीच Glucon  D  शरबत पिलाया गया. योग अभ्यास कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में योग के शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया और अनुशासित जीवन के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन का संदेश दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संस्था के शिक्षिका उर्मिला कुमारी प्रिया कुमारी भूमि कुमारी बिपाशा विश्वास आयुषी कुमारी, निधि सिंह, और सुशील एंथोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.