खलारी में 39 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित, शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार

Pramod Kumar,News11 Bharat,

साइकिल वितरण विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, पूर्व मुखिया आशा देवी तथा शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत स्थित बाजारटांड़ पीएम श्री सरकारी मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कुल 39 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिसमें बुकबुका उत्क्रमित विद्यालय के 20 छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे. साइकिल वितरण विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, पूर्व मुखिया आशा देवी तथा शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरवरीनाथ चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक ने कहा कि कल्याण विभाग की यह योजना दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है. साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सकेगी. पीएम श्री सरकारी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरधर मिश्रा ने बताया कि कल्याण विभाग के माध्यम से खलारी प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के कुल 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की जानी है. प्रथम चरण में गुरुवार को 39 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई.

पूर्व मुखिया आशा देवी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है.कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार मिश्रा, बुकबुका महावीर नगर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंथु साहू, लखन भगत, सुमन कुमारी, बांबी कुमारी गुप्ता सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खेत में मिट्टी कटाव को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने कुदाल से वार कर चाची की निर्मम हत्या की; आरोपी गिरफ्तार