चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में 42 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, बच्चों में दिखी खुशी

Pramod Kumar,News11 Bharat,

मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां ने छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी और कागजात सौंपे

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चंपारण प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में  कक्षा आठ के 42 विद्यार्थियों के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

कार्यक्रम का उद्घाटन , मुखिया ब्रह्मदेव भुइयाँ ने किया. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी एवं कागजात सौंपे. मुखिया ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और आने-जाने की समस्या दूर करने के लिए चलाई जा रही है.

विद्यालय की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने में सहूलियत होगी और उपस्थिति भी बढ़ेगी. विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की.

इस अवसर पर ग्रामीण सुरेश कुमार दांगी, अशोक पासवान तथा समाजसेवी नागेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

साइकिल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी नहीं होगी और वे समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे.

यह भी पढ़ें: वीणापाणि स्टेडियम में 'बीसीएल सेशन-2' फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच दिसमगुरु एफसी ने 2-0 से जीता