अन्य
Bigg Boss 19: होस्ट सलमान खान ने सिकंदर के डायरेक्टर पर कसा तंज, खुद की मूवी का उड़ाया मजाक!
Bigg Boss 19: टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अकसर कंट्रोवर्सी और कंटेस्टे्स की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इस बार शो के होस्ट सलमान खान अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल 12 अक्टूबर को हुए वीकेंड के वार में सलमान ने अपनी फिल्म 'सिकंदर' के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के उन बयानों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सलमान के सेट पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया था।
Read More: Diane Keaton Passes Away: एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन…
शो के दौरान सलमान खान ने अपनी लेटेस्ट रिलीज 'सिकंदर' फिल्म के फ्लॉप पर खुलकर बात की और अपनी फिल्म का मजाक भी उड़ाया।
हालांकि, सलमान खान ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को करने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने बताया कि - फिल्म का प्लॉट मजबूट था, लेकिन 'कभी- कभी सबकुछ उम्मीद के मुताबिक नहीं होता।'
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही 'सिकंदर'
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। कई फिल्म समीक्षकों ने इसे कमजोर स्क्रिप्ट और धीमी कहानी के कारण सलमान के करियर की कमजोर फिल्मों में गिना।सलमान का मुरुगदॉस पर तंज?
शो के दौरान कॉमेडियन रवि गुप्ता ने सलमान से पूछा कि कौन-सी फिल्में करने का उन्हें पछतावा है। इस पर सलमान ने 1992 की फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘निश्चय’ का नाम लिया। जब उनसे हाल की फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा — “नई फिल्मों में से कोई नहीं... लोग कहते हैं ‘सिकंदर’ पर पछताना चाहिए, लेकिन मैं नहीं मानता। उसका प्लॉट बहुत अच्छा था।”फिर उन्होंने हंसते हुए कहा —
“लेकिन क्या है ना, मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थीं, लेकिन हमारे डायरेक्टर साहब कहते हैं कि मैं लेट आता था।”#Latest: On the #BiggBoss19 set, Megastar #SalmanKhan finally opened up about what went wrong with Sikandar and took a strong stand against director A.R. Murugadoss - the same man who gave interviews blaming Bhai for the film's failure. 🔥 Bhai giving a reality check was much… pic.twitter.com/mPtxQQ0zKm
— Er.Sohail (@BeingSohail__) October 12, 2025