राजगंज बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल गायब

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पीड़ित ने राजगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में राजगंज थाना कुल्ही निवासी संजय महतो (43 वर्ष), पिता स्वर्गीय सीताराम महतो ने शुक्रवार को राजगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी है.

आवेदन में संजय महतो ने बताया कि शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को वह अपनी लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल (संख्या JH10CS7884) से दोपहर करीब 1:30 बजे राजगंज बाजार सब्जी खरीदने पहुंचे थे. उन्होंने बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदी, लेकिन करीब 1:35 बजे लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली.
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने राजगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है .

यह भी पढ़ें: चंदवा में बेलगाम रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवक घायल, दो की हालत गंभीर