कुडू हाट में फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, इस बार सांसद प्रतिनिधि की बाइक पर किया हाथ साफ

Pramod Kumar,News11 Bharat,

कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी तथा चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: लोहरदगा: गुरुवार को बाजारटांड़ स्थित सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ साहदेव के घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस निबंधन संख्या जेएच - 08 एफ - 3163 को अज्ञात चोर दिनदहाड़े चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद सांसद प्रतिनिधि ने कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी तथा चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि कुडू का साप्ताहिक हाट वर्षों से बाइक चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है. हाट के दिनों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, भीड़ - भाड़ का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस बल की तैनाती रहने के बावजूद भीड़भाड़ का लाभ उठाकर शातिर चोर बहुत ही सफाई से कुछ ही मिनटों में बाइक गायब कर देते हैं. चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा विशेष निगरानी अभियान चलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में एसएमसी चुनाव संपन्न, नन्दु मोदक बने अध्यक्ष और रूपाली देवी उपाध्यक्ष