डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पर्व: BJP का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, 6 जुलाई तक कॉलेजों में होंगे संवाद कार्यक्रम

Vaibhaw Vikram

भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक राज्य भर के शैक्षणिक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरण, संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के नेता युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है…

यह भी पढ़ें: मतदाता पुनरीक्षण में शिक्षकों को राहत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वोलेंटियर्स की भूमिका की नई गाइडलाइन की जारी