मनीष मंडल/ न्यूज11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बेंगाबाद के रंजीत मरांडी को थाना क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने पत्र भी जारी किया है. बता दें कि बड़े लंबे अरसे से रंजीत मरांडी भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी और संगठन की सेवा करते आ रहे हैं. जमीन से जुड़कर उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए प्रयास किए. उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रंजीत मरांडी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. लोगों को उम्मीद है कि अब थाना क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी. वहीं मरांडी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है हम इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे.
नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व उप प्रमुख उपेन्द्र कुमार, हेमराज साव, कार्तिक मंडल, भुनेश्वर मंडल, सुशील हांसदा, रघुनंदन कुशवाहा, छायावती देवी, जयप्रकाश मंडल सहित उनके शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लग गया. सभी ने श्री मरांडी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई है.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट