न्यूज़11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: बहडागोडा से भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा में जन मुद्दों का लेकर आज शनिवार को ग्रामीणों के संग बैठक की.इधर बैठक में ग्रामीणों की समस्या सुनी व अधूरी सड़क निर्माण पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इधर जादूगोड़ा में उनकी राजनीतिक एंट्री से जहा भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह देखा गया वही बीते एक महीने से पुराना राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर अधूरी पड़ी सड़क पर प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर बरसे तथा कहा कि सड़क 200 फिट बननी थी. शिलान्यास भी हुआ व सरकार का लाखो खर्च के बाद संवेदक काम छोड़ कर भाग खड़े हुए. सड़क पर गिट्टी बिछा देने से सड़क खूनी हो गई है. ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर गिट्टी व बालू बिखरे पड़े है. आवागमन बाधित हो गया है. उन्होंने मुसावनी बीडीओ आदिति गुप्ता से रेलवे जमीन को सुलझाकर सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.बहर हाल देखना यह है कि मुसावनी बी डी ओ आदिति गुप्ता अधूरी पड़ी सड़क का काम कैसे पूरा करवाती है या भाजपा नेता ऋषि सारंगी के रोड जाम आंदोलन का इंतजार करती है यह देखने वाली बात होगी.