भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

हाथों में तिरंगा लेकर लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

भरनो/डेस्क:  देश के वीर जवानों एवं शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए शुक्रवार को भाजपा मंडल भरनो के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने किया.तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से हुई.हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में शामिल हुए.यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर ब्लॉक चौक पहुंची,जहां से प्रखंड कार्यालय रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर इसका समापन किया गया. यात्रा के दौरान पूरा भरनो क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा.बारिश होने के बावजूद भी तिरंगा यात्रा निकली.कार्यकर्ताओं और बच्चों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों के साथ देश के वीर जवानों और शहीदों को नमन किया.

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला.भाजपा मंडल भरनो प्रभारी सुमित कुमार महली ने कहा कि तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है.देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और शहीदों को याद करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम,देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है.वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.बच्चे पूरे अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे.

यात्रा के दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी सुमित कुमार महली,मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,संतोष कुमार पांडा, अशोक कुमार केशरी,कौशलेश मिश्रा,भूतपूर्व सैनिक चंद्रमोहन महतो,विनय कुमार पांडा,मुरारी केशरी,पीके सिंह,शिवचरण बारला,कारीराम महली, चिक्कू महली,सतनाथ महली,शम्भू केशरी,शिशु मंदिर के प्राचार्य सुरेश कुमार राय,वीरेंद्र कुमार, सुधेश्वर साहू,संतोष तिवारी,कृष्णा महली,डॉ महेंद्र कुमार,बजरंग गुप्ता, संतोष केशरी,अजित केशरी,ओमप्रकाश केशरी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह, के बच्चों ने जादूगोड़ा के सड़कों पर निकाली तिरंगा यात्रा, 500 बच्चों ने लिया हिस्सा