बाबूलाल मरांडी के आवास में भाजपा विधायकों की बैठक, सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की तैयारी 

Dipali Kumari

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के मोराबादी स्थित आवास में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई गयी है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितता को लेकर आज छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. पुरानी विधानसभा के पास छात्रों का जुटान भी शुरू हो गया है. इसी बीच राजनीति की गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के मोराबादी स्थित आवास में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई गयी है, जिसमें बीजेपी के सभी विधायक पहुंचे हैं. विपक्ष सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. 
इधर 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होनी है. सदन में भी आज भारी हंगामा होने के आसार हैं. विपक्ष JPSC और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा घेराव LIVE: पुरानी विधानसभा पहुंच रहे छात्र, सुरक्षा बलों ने की है फौलादी बैरिकैडिंग