BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

News11 Bharat,Pramod Kumar,

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: झारखंड दौरे के दौरान वह आज सुबह बोकारो पहुंचे.  जहां उन्होंने मौसी घर पहुंच  पहले मौसी को श्रद्धांजलि दी.  उसके बाद परिजनों से जाकर मुलाकात की. नितिन नवीन करीब आधे घंटे तक अपने परिवार वालों से मुलाकात की. नितिन नवीन का अपनी बड़ी मौसी के साथ बहुत ही आत्मीय संबंध था. विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह 15 दिनों के प्रवास में बोकारो पहुंचे थे तो अपने मौसी के यहां हुए रहने का काम कर रहे थे.  नितिन नवीन ने इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मौसी के नाम पर एक पेड़ भी लगाया.

 हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं कि, इस दौरान चित्रगुप्त माहा परिवार बोकारो की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया था. जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ,सांसद पूर्व सांसद पूर्व ,विधायकविधायक समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा