न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 और 6 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नितिन नबीन का पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे लेकर प्रदेश BJP संगठन में उत्साह का माहौल है.
दौरे के दौरान नितिन नबीन राजधानी रांची स्थित होटल रमाडा में पार्टी के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेश स्तर के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें- JAC अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट