न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्यालय से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज (19 जून) प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. बैठक में पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ-साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त बीएलए-1 (Booth Level Agent-1) भी शामिल हुए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है. पार्टी नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं और बीएलए-1 पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं. बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद बीडी राम, सांसद ढुल्लू महतो समेत कई सांसद, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
भाजपा सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावी रणनीति और मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की जा रही है. वहीं, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. बैठक को लेकर प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी हुई है. पार्टी नेतृत्व की ओर से SIR अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: डुमरी में खाना बनाते समय साड़ी में लगी आग, गृहिणी गंभीर रूप से झुलसी