न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज धनबाद स्थित एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की. उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें.
इसके बाद आदित्य साहू धनबाद के बरामुड़ी स्थित असर्फी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि सुख-दुख के समय एक-दूसरे का हालचाल लेना और साथ खड़ा रहना हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है. उन्होंने दोनों परिवारों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
इस अवसर पर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, सरोज सिंह, तारा देवी, संजीव अग्रवाल, सुरेश साव, सहित अन्य कई उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस मनाने और गुआ शहीदों को श्रद्धांजलि देने पर सहमति