न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार, 1 जुलाई को कुडू दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुडू-रांची मुख्य पथ स्थित संजय ढाबा परिसर के सभागार में दोपहर 1 बजे से भाजपा नेताओं एवंकार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे.
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरजू कुमार साहू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
यह भी पढ़ें: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त व एसपी ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी